फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 20 May 2018 11:02 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के  ग्राम कैथापुरवा में महिला का शव मिलने के मामले में पति सहित तीन ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सास और पति को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कैथापुरवा निवासी शबनम (30) पत्नी राजकुमार का शव घर में शनिवार को संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। पति ने शबनम के पिता को खुदकुशी करने की सूचना दी थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें रस्सी से गला कसने की पुष्टि हुई। शबनम के पिता जनपद शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के कोटावारी गांव निवासी रामाधार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व बेटी शबनम की शादी की थी। उसका एक 8 माह का बेटा सोनू है। रामाधार ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक, नगदी की मांग कर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को शबनम ने फोन पर विवाद होने की जानकारी दी थी। शनिवार दोपहर राजकुमार ने फोन कर शबनम के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। वह परिजनों के साथ घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। शबनम का शव जमीन पर रजाई से ढंका पड़ा था। पिता ने पति व सास ऊषा, ससुर केशराम पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें