महोबा। शहर के कबरई चुंगी के पास मकान से चोर जंगला ही उखाड़ ले गए जबकि दूसरे मकान से चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के कबरई चुंगी निवासी शिवकुमार पचौरी के मकान में लगा जंगला तोड़कर चोर अंदर घुसे। कमरे में उन्हें कुछ नहीं मिला तो जंगला ही लेकर चले गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी घटना शहर के मोहल्ला छजमनपुरा में घटी। चोर उमाशंकर पुत्र बृजलाल के मकान में दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने कमरे में रखा मोबाइल चोरी कर लिया। परिजन आहट पाकर जाग गए तो चोर भाग निकले। पीड़ित उमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।