फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायज्ञ में चार महिलाओं के मंगलसूत्र व चेन छीनी

Wed, 14 Jun 2017 10:14 PM IST
महोबा
विज्ञापन
पुलिस डाकू को नहीं पकड़ सकी
विज्ञापन
शहर के विजय सागर पक्षी विहार रोड स्थित डरियन वाले हनुमान मंदिर में चल रही विष्णु महायज्ञ में आरती के दौरान चार महिलाओं के मंगलसूत्र व सोने की चेन छीन ली गई। इससे एक महिला मौके पर ही गश खाकर गिर गई। घुमंतु परिवारों की चार महिलाओं की पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन



विजय सागर पक्षी विहार रोड स्थित डरियन वाले हनुमान मंदिर में छह जून से विष्णु महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ था। इसमें दर्जनों गांवाें से सैकड़ाें की संख्या में भक्तों की भीड़ जुट रही है। मंगलवार की रात आठ बजे महायज्ञ के बाद आरती चल रही थी। इसी दौरान चार महिलाओं के एक साथ मंगलसूत्र व चेन छीन ली गई । महिलाओं ने शोर मचाया तो अफरा-तफरी मच गई। इससे एक महिला फूलवती मौके पर ही गश खाकर गिर गई।


इसी दौरान घुमंतु परिवारों की चार महिलाएं यज्ञस्थल से ऑटो में सवार होकर चली गई। महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित महिलाओं की मौजूदगी में पुलिस ने ऑटो सवार महिलाओं के सामान की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ।  पीड़ित महिला फूलवती पत्नी प्रमोद कुमार निवासी गांधीनगर, प्रदोसना पत्नी बालचंद्र निवासी पलेरा, रामकुंवर समेत चारों पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें