फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में आग का गोला बनी मारुति वैन

Sun, 21 Jan 2018 11:24 PM IST
हाईवे में आग का गोला बनी मारुति वैन
विज्ञापन
आग का गोला बनी मारुति वैन व मारुति में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)।
विज्ञापन

कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरा चौकी के समीप एक मारुति वैन आग का गोला बन गई। आग लगने से चालक और उसके साथी ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। हाईवे में दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

मध्यप्रदेश के कस्बा गढ़ी मलहरा के ग्राम कनेरा निवासी मेवालाल कुशवाहा अपने साथी लक्ष्रीराम के साथ मारुति वैन लेकर महोबा आया था। मैकेनिक के मारुति ठीक कराने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। सूरा चौकी के समीप कार में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने कार से कूदकर जान बचाई।  सूचना पर थाना श्रीनगर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इससे पहले महोबकंठ व कुलपहाड़ में मारुति वैन आग का गोला बन चुकी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें