फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में कर्मचारी पर लाठियों से हमला

Fri, 17 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
भालू का हमला - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
महोबा। कस्बा खरेला में निमंत्रण पर आए कर्मचारी को रंजिश में परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कर उनको बचाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन भाइयों समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना खरेला क्षेत्र के मोहल्ला हले निवासी तेजभान (45) पुत्र बद्री सिंह अतर्रा (बांदा) में खादी ग्रामोद्योग में कार्यरत हैं। परिवार मेंही गुरुवार को तेरहवीं का भोज था। वह उसमें शामिल होने आए थे। रात आठ बजे भोज के दौरान परिवार के ही चार लोगों ने हमला कर दिया। ताबड़ तोड़  लाठियों के हमले से वह लहूलुहान हो गए। अचानक हमले से अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जल्दी से बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को खरेला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से  उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भाई रामपाल, शिवसिंह, बच्चा सिंह पुत्रगण बैजनाथ सिंह और रामश्याम पुत्र बच्चा सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि एक ही परिवार का मामला है। जमीन की रंजिश बताई जाती है। परिवार में निमंत्रण दौरान मारपीट हुई है। चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें