फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Sun, 03 Sep 2017 11:23 PM IST
महोबा
विज्ञापन
पेड़ से टकराई क्षतिग्रस्त मारूती कार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई वहीं अनियंत्रित मारूती वैन के पेड़ से टकरा जाने से मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली चरखारी के ग्राम कनेरा निवासी लालता प्रसाद 55 रविवार की सुबह सामान की खरीदारी करने के लिए कस्बा चरखारी बाजार करने आया था। वापस लौटते समय वाहन से उतरने के बाद वह ग्राम कनेरा को जाने वाले तिराहे पर सड़क किनारे खड़ा हो गया। तभी बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन


टक्कर से घायल लालता प्रसाद आधा घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। बाद में ग्रामीणों ने घायल को 108 नंबर एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल रहा।

दूसरी घटना कुलपहाड़ छतरपुर मार्ग में मगरौल पुलिया के पास घटी। कुलपहाड़ से विनोद 55, विमलेश कुमारी 40, कृष्णमोहन 60, सार्थक 04 रविवार की सुबह किसी कार्य से मारूती वैन से मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर जा रहा था। तभी मारूती मगरौल पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर चौकी प्रभारी राजू सिंह ने मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया। जहां सभी की हालत में सुधार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें