फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर अधेड़ की मौत

Mon, 06 Jul 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर दो लोग छत से गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। उधर, बाइक से बाजार जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के मोहल्ला गोलाघाट निवासी शाहजादे पुत्र बद्दू रविवार की रात छत पर सो रहा था। रात में वह पानी पीने के लिए छत से नीचे जा रहा था। संतुलन बिगड़ जाने से शाहजादे छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसको जिला अस्पताल लाए। 
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना ग्राम मुड़हरा की है। यहां का नाथूराम (32) पुत्र प्रेमलाल रविवार की रात छत सो रहा था। रात में वह लघुशंका के लिए उठकर जा रहा था। पैर फिसल जाने से वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

उधर, कबरई के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी पप्पू पुत्र मुन्ना रविवार की रात 9 बजे किसी काम से बाजार जा रहा था। हाइवे पर कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने पप्पू की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पप्पू को परिजनों और राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसको मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें