फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर बदमाशों ने चोरी किए 64 हजार रुपये

Wed, 14 Jun 2017 10:13 PM IST
महोबा
विज्ञापन
money
विज्ञापन
यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक में एक किसान के बदमाशों ने दिन दहाड़े बैंक से 64 हजार रुपये चोरी कर लिए। बाद में खाताधारक ने पैसा जमा करने के लिए बैग खोला तो रुपये गायब थे।   थाना अजनर के रामूपुरा गांव निवासी हरीशंकर पटेल इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से दो लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था।
विज्ञापन


बुधवार को वह अपने साथी अनिल के साथ किसान क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये जमा करने पहुंचा। बैग की दो अलग-अलग चेनों मेें रुपये की गड्डी रखी थी। एक हिस्से में 64 हजार रुपये व दूसरे हिस्से में शेष रुपये रखे थे। बैंक में भीड़ होने के कारण वह थोड़ी देर एक तरफ खड़ा हो गया। तभी बदमाशों ने चैन खोलकर 64 हजार रुपये चोरी कर लिए।


खाताधारक किसान ने जब जमा करने के लिए पैसे निकाले तो उसके बैग से 64 हजार रुपये गायब थे। बैंक प्रबंधक अनुराग चतुर्वेदी व एसआई युवराज सिंह ने सीसी टीवी फुटेज देखे। लेकिन कैमरे में तकनीकी खराबी होने के कारण कोई सीन देखने को नहीं मिला। पुलिस बदमाशों की तलाश मेें सरगर्मी से जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें