फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

228 वाहनों का चालान कर 31300 रुपये शमन शुल्क वसूला

विज्ञापन
- जिले भर में थाना पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा।  पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 228 वाहनों का चालान कर 31300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चल रहा है। दो पहिया वाहनों के अलावा चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोलकर चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को शहर कोतवाली के अलावा कबरई, खन्ना, कुलपहाड़, चरखारी, पनवाड़ी, श्रीनगर, महोबकंठ सहित सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चला, जिसमें बिना हेलमेट व कागजात न होने पर 228 वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही 31300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। चेकिंग अभियान देखकर तमाम वाहन चालक इधर उधर के रास्तों से खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने बाइक सवारों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि आपका जीवन अनमोल है। चेकिंग चालान या जुुर्माने से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहने, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें