फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार युवकों को तांडव, आधा दर्जन को पीटा

Mon, 07 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मारपीट प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरा चौकी के समीप बोलेरो गाड़ी में सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर तांडव मचाया। सूरा चौकी में मौजूद लोगों के साथ बेल्ट व लात-घूसों से मारपीट की और मौके से फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।हाइवे में सूरा चौकी
विज्ञापन


के समीप शाम करीब पांच बजे एक बोलेरो गाड़ी आई। बोलेरो में सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। युवकों का मारपीट के पीछे मकसद क्या था, कोई इसे समझ पाता इससे पहले ही युवकों ने लोगों को बेल्ट और लात-घूसों से पीटना शुरू कर

दिया।घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले बोलेरो सवार महोबा की ओर भाग निकले। मारपीट में सिजहरी निवासी शिक्षक मिथलेश तिवारी, यूपी इलाहाबाद बैंक कर्मचारी अभिषेक के अलावा वाहन का इंतजार कर रहे शेरा बाबा, समोसा दुकानदार बलवान, बंटा,
विज्ञापन


देवेंद्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि बोलेरो के साथ एक बाइक में तीन युवक थे उन लोगों ने भी मारपीट की। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें