फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से आटो पलटा, महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

Mon, 23 Apr 2018 11:42 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में पचपहरा मंडी के समीप तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से आटो पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के थाना सुमेरपुर के ग्राम मवइया निवासी मुल्लू अपनी पत्नी सुमित्रा (50), भांजे अरविंद व अन्य रिश्तेदारों के साथ मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थापित छैल माता मंदिर दर्शन करने गए थे। रविवार रात करीब 11 बजे आटो से लौटते समय पचपहरा मोड के समीप डंपर ने पीछे से आटो में टक्कर मार दी। जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। चीखपुकार सुन दौड़े राहगीरों ने आटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सुमित्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों में मुल्लू, अरविंद, रामकृपाल (55), प्रेमा (34) पत्नी बड़कू व प्रेमा का पुत्र अमन (03) व गोविंद शामिल है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

 इंसेट
बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, हजारों का नुकसान
फोटो 23 एमएएचपी 16 परिचय-मकान तोड़कर घुसा ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त
कबरई महोबा। तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक मकान तोड़कर घुस गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से पीड़ित को हजारों का नुकसान हुआ है वही ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कस्बा कबरई के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी राजाराम कुशवाहा मकान में था। तभी बेकाबू ट्रक बाहर बने शौचालय को तोड़ते हुए मकान में घुस गया। जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंसेट
सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
कबरई/बेलाताल। कस्बा कबरई में न्यू भाऊ ग्रेनाइट के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मारा दी। दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद पाल 28 व राजेश 30 गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटे आई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम मगरौलकलां निवासी आशाराम राजपूत साइकिल से घर जा रहा था। चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आशाराम घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें