फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर असलहा समेत गिरफ्तार

Fri, 17 Nov 2017 11:23 PM IST
mahoba
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा शातिर अपराधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में हत्या, लूट जैसे एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को अजनर पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने अपराधी को असलहा व कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।   अजनर थानाध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान से अपराधियों के हौसले पस्त है।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक मुन्ना खान ने हमराही सिपाही अरुण कुमार उत्तम व मुकेश सिंह के साथ ग्राम रजपुरा के कर्रा मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रहलाद राजपूत बताया है। प्रहलाद के कब्जे से पुलिस ने अवैध राइफल 315 बोर व 5 कारतूस बरामद किये है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, हत्या जैसे एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 नवंबर को अपराधी प्रहलाद के पिता देव सिंह को पुलिस ने दो अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। थानाध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि पिता पुत्र के आतंक से लोग भयभीत थे। हिस्ट्रीशीटर अपराधी  पिता व पुत्र के सलाखों के पीछे पहुंच जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें