फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों ने बंधक बना कर ग्रामीणों को लूटा

Wed, 03 Aug 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
महेवा मार्ग पर सशस्त्र बदमाशों ने पुलिया के पास आधा दर्जन बाइक सवारों को मारपीट कर बंधक बना लिया और उनसे 13 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। दो बाइक सवार ग्रामीण बदमाशों के चंगुल से भाग निकलने में सफल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर बदमाशों की घेर लिया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तरफ से गोली चलाये जाने
विज्ञापन


की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को किनारे कर दिया। मौका पाकर बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। मंगलवार की रात को ग्राम सिचौरा के बालेंद्र सिंह, महेवा के उमाशंकर द्विवेदी रात में करीब 10 बजे दुकानें बंद करके कबरई से बाइक लेकर अपने गांव जा रहे थे। कबरई महेवा रोड के बीच नहर के पास घात लगाए खड़े सशस्त्र बदमाशों ने दोनों को रोका, बाइक

सवार नहीं रुके तो बदमाशों ने बाइक पर डंडा फेंक कर मारा, इससे दोनों बाइक सवार गिर गए। बदमाशों ने बालेंद्र से पांच हजार व उमाशंकर से एक हजार रुपये और मोबाइल लूट कर दोनों को नहर किनारे फेंक दिया। आधा घंटे बाद महेवा के भुवनेंद्र और जग्गू कुशवाहा भी बाइक से गांव जाने के लिए निकले तभी सशस्त्र बदमाशों ने इन्हें भी रोक लिया और मारपीट कर सात
विज्ञापन


हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने इन दोनों को भी हाथ पैर बांध कर नहर किनारे फें क दिया। इसके बाद महेवा गांव के ही भारत, दलपत और इंदल को गांव जाते समय बदमाशों ने दबोच लिया। लेकिन दो बाइक सवार भाग निकले। उन्होंने गांव पहुंच कर बाकी लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। बदमाश ग्रामीणों को

आता देख शुक्ला के बाग में घुस गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। बदमाश ग्रामीणों पर गोली न चला दें, इस डर से पुलिस ने ग्रामीणों को हटा दिया। इससे बदमाश भाग निकले। थानाध्यक्ष अमित भड़ाना का कहना है कि टीम लगा कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें