फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाते पाए जाने पर आठ लोगों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलेभर में टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। जिसके तहत सोमवार को 150 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया साथ ही 15 कुंतल लहन नष्ट किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दिनेश यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे, एसएसआई महेंद्र भदौरिया, एसआई विनोद सिंह ने पुलिस टीम के साथ कबूतरा डेरा ग्राम स्वासामाफ में दबिश दी। जहां से तुलसाराम अहिरवार निवासी मुरानी, श्याम बाई पत्नी संतोष, मुन्नीबाई पत्नी हरी निवासी कबूतरा डेरा स्वासामाफ को शराब बनाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। उनके पास से शराब बनाने के उपकरण और 70 लीटर कच्ची शराब महुआ बरामद की गई। मौके पर पांच कुंतल लहन नष्ट किया।
उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक रमेश सिंह चौहान, हेड कांस्टेबिल राजेंद्र राठौर, कांस्टेबिल गुरूदीन सिंह, हरीप्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार, रामनरेश यादव, प्रिया सिंह, कविता यादव ग्राम सूपा के कबूतरा डेरा में दबिश दी। जहां पर रूपा पत्नी बाबू, कलावती पत्नी दशरथ, पूजा पत्नी शिवप्रसाद, ओमवती पत्नी मंगल, शक्करवती पत्नी ज्ञानसिंह निवासी कबूतरा डेरा सूपा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 80 लीटर शराब और महुआ बरामद हुआ। दस कुंतल लहन नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब बनाते पाए जाने पर आठ लोगों को दबोचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें