फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने शराब दुकानों व पहाड़ का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। होली त्यौहार और लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क है। सोमवार को उपजिलाअधिकारी देवेंद्र सिंह ने तहसील क्षेत्र की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बस स्टैंड पर लगने वाले जाम को लेकर नाराजगी जताई। अवैध खनन की सूचना पर पहाड़ों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ ने नगर की देशी और अंग्रेजी एवं बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेल्समैन को दुकान के सामने रेट लिस्ट लगाने एवं निर्धारित मूल्य और निर्धारित समय से दुकान संचालित करने का आदेश दिया। बाद में एसडीएम ने बस स्टैंड पर लगने वाले जाम की समस्या का जायजा लिया और पुलिस को आदेश दिए कि किसी भी कीमत पर जाम नहीं लगना चाहिए। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपजिलाधिकारी ने पहाड़ में अबैध ब्लास्टिंग व अबैध खनन की शिकायत पर पहाड़ पर छापा मारा। जिससे अबैध ड्रिलिंग मशीनों से ब्लास्टिंग करने वालो में अफरा तफरी मच गई और अवैध खनन के कार्य में लगे लोग मौके से भाग निकले। एसडीएम ने कहा कि अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर नही होने दिया जाएगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें