फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और डीसीएम की भिडंत में चालकों समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और डीसीएम की टक्कर में चार घायल
विज्ञापन


महोबा/खन्ना। शुक्रवार की शाम कानपुर सागर हाइवे में कस्बा खन्ना के पावर हाउस के समीप ट्रक और डीसीएम की आमने सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी कबरई पहुंचाया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए।
आदर्श बिहार कानपुर निवासी राजेश (42) शुक्रवार की शाम कानपुर से ट्रक लेकर पत्थरमंडी कबरई आ रहा था। ट्रक में सहयोगी चालक अनिल (30) निवासी रमईपुर कानपुर व परिचालक मोनू (52) भी सवार थे।
विज्ञापन


जैसे ही ट्रक कस्बा खन्ना में पावर हाउस के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे डीसीएम वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से चालक फंस गए। दुर्घटना के बाद लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

दुर्घटना में ट्रक में सवार राजेश, अनिल व मोनू जबकि डीसीएम चालक रिजवान अली (45) निवासी अनवरगंज कानपुर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। दुर्घटना में ट्रक व डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी निवासी वती (40) पत्नी राकेश आटो से महोबा आ रही थी। रास्ते में आटो पलट गया। जिससे वह व गुगौरा निवासी चंद्रवती को भी चोटें आईं।कस्बा चरखारी के मोहल्ला टिलवापुरा निवासी महेंद्र (24) टूरिस्ट बंगला निवासी बाबूलाल (50) बाइकों की भिडंत में घायल हो गए।
विज्ञापन


पस्तौर गली निवासी अर्चना (35) पत्नी संजय सिंह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें