फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मां-बेटी समेत तीन लोगों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने मां-बेटी समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घटनाओं की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बजरंग चौक निवासी गोविंद पुत्र गिरधारी की पत्नी सुनीता व पुत्री संगीता बुधवार की देरशाम घर पर थी। तभी पड़ोसी मोहन व चंद्रभान ने घर के दरवाजे पहुंच गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पति के घर लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना बताई। तब गोविंद ने पत्नी व पुत्री के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहन व चंद्रभान के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मामना में घटी। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी कमलापत पुत्र रामप्यारे के खेत में आम के पेड़ लगे हैं। गुरुवार को पड़ोसी छबिलाल व उसका पुत्र गोविंद पेड़ से आम तोड़ने लगा। जिसका कमलापत ने विरोध किया। जिससे नाराज पिता-पुत्र ने कमलापत को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें