फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेशर व्यापारी के सूने मकान से नगदी समेत एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में शुक्रवार की रात चोरों ने क्रेशर व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय गृहस्वामी मकान में ताला लगाकर अपने गांव गया था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर हिंद टायर गली निवासी कंधीलाल यादव पुत्र भगवानदीन यादव क्रेशर व्यापारी है। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे वह मकान का ताला लगाकर अपने गांव कस्बा कबरई गए थे। तभी रात के समय चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 45 हजार की नगदी, एलईडी टीवी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह क्रेशर व्यापारी का गाड़ी चालक नरेंद्र घर पहुंचा तो ताले टूटे देख घटना की सूचना तत्काल मालिक को दी। सूचना मिलते ही पहुंचे क्रेशर व्यापारी ने कमरों व अलमारी के ताले टूटे व माल गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि जांच कराकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

क्रेशर व्यापारी के घर से नगदी समेत एक लाख की चोरी
- घटना के समय मकान में ताला डालकर गांव गए थे गृहस्वामी
- पीड़ित की सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें