फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवाकर मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन


महोबा। तीन साल की मासूम को सोते से उठाकर ले गया। दुष्कर्म करने के बाद गंदी जगह पर फेंक दिया। मोहल्ले की महिलाओं की जानकारी पर पुलिस पहुंची और गंभीर रूप से घायल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस की सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
शहर से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे परिवार के साथ सो रही तीन वर्षीय बच्ची को अज्ञात व्यक्ति रात के अंधेरे में उठाकर ले गया।

दुष्कर्म करने के बाद उसे इलाहाबाद बैंक के पास गंदी जगह में फेंक दिया। मोहल्ले की महिलाओं ने जब मासूम के रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को फोन कर जानकारी दी। यूपी 100 के सिपाहियों ने उसे उठाकर गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सुबह से बेटी को खोज रहे पिता व माता को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह भौचक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बेटी के साथ किए गए अमानवीय कृत्य व उसकी सुरक्षा को लेकर पुलिस को पत्र दिया। इंस्पेक्टर ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के साथ ही जिला अस्पताल में मासूम की सुरक्षा में दो सिपाहियों को लगा दिया है।


कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद टीम बनाकर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें