महोबा। शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया में दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की रात आटो चालक को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने आटो में भी तोड़फोड की, जिससे पीड़ित को हजारों का नुकसान हुआ है। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी बउआ पुत्र कल्लू के घर पड़ोस के ही दो युवक पहुंच गए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपियों ने दरवाजे पर खड़ा आटो भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जयराम व उसके छोटे भाई के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायल युवक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
रंजिश में चालक को पीट आटो किया क्षतिग्रस्त
- तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज