फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर वृद्घ की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- पारिवारिक भतीजों और नाती ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

- चार लोगों के खिलाफ थाना अजनर में दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
अजनर महोबा। थाना अजनर के ग्राम बछेछरकला में मकान की दीवार गिराने की शिकायत पुलिस से करने पर गुस्साए पारिवारिक भतीजों और नाती ने वृद्घ को लाठी डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्घ की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
ग्राम बछेछरकला निवासी नथुआ 60 पुत्र सुक्खा का पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक भतीजों से पुराना विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम भतीजों ने नथुआ के मकान के बीच में बनी दीवार गिरा दी। जिसकी सूचना पीड़ित ने यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की लेकिन पुलिस के आने से पहले से आरोपी फरार हो गए। गुरुवार की सुबह नथुआ शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बैठे भतीजों व नाती ने लाठी- डंडे से हमला बोल दिया। सिर पर गंभीर चोट आने पर वृद्घ लहूलुहान होकर गिर गया तब आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल नथुआ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र महिपाल की तहरीर पर थाना अजनर में पारिवारिक भतीजे भानसिंह, कृपाल, गनपत व नाती मुकेश पुत्र कृपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजनर महेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वृद्घ की मौत हो जाने पर धाराओं में परिवर्तन किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें