महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझार में दबंगों द्वारा मना करने के बाद भी खेतों में जानवर ले जाकर फसल चरा रहे हैं, जिससे किसान का भारी नुकसान हो रहा है। किसान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्राम जुझार निवासी किसान दुर्गा प्रसाद लोधी की मोजा जुझार में गाटा संख्या 391 जिसका रकबा 4.623 हेक्टेयर है। किसान ने खेतों में खरीफ की फसल बोई थी। गांव के ही कुछ लोग खेतों के आस-पास भैंस चराते रहते हैं और मौका पाकर खेतों के अंदर कर देते हैं, जिससे उनका नुकसान हो रहा है। शिकायती पत्र में बताया कि चिरंगी लाल व लखन खेतों के पास भैंसें चरा रहे थे। जिन्हें पूर्व में मना भी किया गया है। पीड़ित ने खेत के अंदर भैंस करके फसल चराने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फसल चराने से भारी नुकसान, कार्रवाई की मांग