ग्रामीण ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला में दो दिन पहले बच्चों के बीच हुए विवाद का मामला राजीनामा से निपट जाने के बाद ग्रामीण ने पैसे की मांग पूरी न करने पर पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल को इलाज के लिए पीएससी से सीएचसी चरखारी रेफर किया गया है।
खरेला के सादराय निवासी सत्तार डीजे बजाने का काम करता है। 10 फरवरी को शादी कार्यक्रम से डीजे बजाकर लौट रहे सत्तार की खरेला के मोहल्ला जालिब निवासी पुष्पेंद्र से बच्चों को लेकर हुए विवाद में कहा सुनी हो गई थी। मामला मारपीट के बाद थाने तक पहुंच गया था। जिस पर दोनों ने समझौता कर लिया था। बुधवार को पुलिस पुष्पेंद्र को थाने ले गई और मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में पुष्पेंद्र अचेत हो गया। तब उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उधर थानाध्यक्ष उमापति मिश्रा का कहना है कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।