20 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भागा बदमाश
बेलाताल (महोबा)। कस्बा बेलाताल के श्रीनगर तिराहा में गल्ला व्यापारी की दुकान से बदमाश बीस हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
कस्बा बेेलाताल निवासी उमाशंकर गुप्ता पुत्र अनंतराम श्रीनगर तिराहा बस स्टैंड में दुकान किए है। जिसमें वह किसानों के माल की खरीद फरोख्त करता है। बुधवार सुबह व्यापारी दुकान में गेहूं की तौल कर रहा था। तभी समीप में रखा बैग लेकर एक युवक चंपत हो गया है। जब तक व्यापारी को बैग गायब होने की भनक लगी। तब तक आरोपी पकड़ से दूर निकल गया। पीड़ित ने घटना की सूचना चौकी बेलाताल पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।