फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के कमरे में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझलवारा में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मकान के कमरे में रस्सी से झूलता पाया गया। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम मझलवारा निवासी सोनिका (18) पुत्री उदित नारायण राजपूत ने शुक्रवार की शाम किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक आहट न मिलने पर जब परिजनों को आशंका हुई तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। सोनिका का फांसी पर झूलता शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। युवती मानिसक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवती की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मकान के कमरे में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
- मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही मृतका
- सूचना पर पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें