फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गए दो ग्राहकों से टप्पेबाजों ने 43 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। इलाहाबाद बैंक खन्ना में पैसा जमा करने पहुंचे दो ग्राहकों के 43 हजार रुपये टप्पेबाजों ने पार कर दिए, जिससे जमा करने से पहले ही ग्रामीणों के पैसे गायब हो गए। बैंक से पैसे निकल जाने से अन्य ग्राहकों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर संदिग्ध लोगों की तलाश में जुट गए लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
सुबह 10.30 बजे बैंक में ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। उसी समय ग्राम गुढ़ा निवासी संतकुमार 40 हजार और राजू तीन हजार रुपये लेकर जमा करने के लिए बैंक पहुंचा। बैंक में भीड़ होने के कारण ग्राहकों को पैसा जमा करने के लिए लाइन में लगना पड़ा। इसी समय टप्पेबाजों ने हाथ की सफाई दिखाते हुए दोनों ग्राहकों की जेब से 43 हजार रुपये उड़ा दिए जब ग्राहकों का बैंक में पैसा जमा करने का नंबर आया तो जेबें खाली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ग्राहक बैंक में ही सिर पकड़कर चिल्लाने लगे। इससे बैंक के अन्य ग्राहक भी सहम गया। दोनों ग्राहकों ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता चला कि उनकी जेब से कब पैसे गायब हो गए। पीड़ित ग्रामीणों ने थाना खन्ना में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। दोनों ग्राहक पैसे गायब होने से खासा परेशान है।
दो ग्राहकों से टप्पेबाजों ने 43 हजार रुपये उड़ाए
-बैंक में जमा करने से पहले ही निकल गई धनराशि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें