फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपरों की भीषण भिडंत में दो डंपर चालकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम चिचारा बस स्टैंड के पास दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों डंपर चालकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर भारी-भीड़ जमा हो गई। दोनों शव डंपरों में फंस जाने के कारण क्रेन मशीन मंगाकर डंपरों को सीधा करके शवों को बाहर निकाला जा रहा है।
सोमवार को पत्थर मंडी कबरई से 12 चक्का डंपर गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा था। जैसे ही डंपर खन्ना बस स्टैंड के पास पहुंचा। तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की आमन-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि दोनों डंपरों के आगे के हिस्से एक-दूसरे के अंदर घुस गए, जिससे कानपुर जा रहे चालक निवासी जहानाबाद छेदालाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि क्लीनर कुलदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा डंपर चालक घाटमपुर निवासी विवेक की भी डंपर के अंदर फंसकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही खन्ना पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन दोनों चालक बुरी तरह फंसे होने के कारण क्रेन मशीन फंसाकर डंपरों के आगे हिस्सों को सीधा करके दोनों डंपर चालकों के शवों को बाहर निकाला और क्लीनर को गंभीर हालात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई भेज दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद डंपरों में फंसे चालकों को क्रेन और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष खन्ना केएन सिंह का कहना है कि शवों को निकाल लिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दो ट्रक सड़कों पर फंस जाने से और क्रेन मशीन आ जाने से एक घंटे हाईवे में जाम लगा रहा है। शव बाहर निकालने के बाद ट्रकों को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।
डंपरों की भीषण भिड़ंत में दो डंपर चालकों की मौत
-गंभीर रूप से घायल क्लीनर को कबरई अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें