महोबा। अलग अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना श्रीनगर के ग्राम सलारपुर निवासी गुड्डो (44) पत्नी चतुरभुज ने मंगलवार को किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। इसी प्रकार खंदिया चरखारी निवासी मुकेश पुत्र रमेशचंद्र व थाना खरेला के ग्राम सलुआ निवासी रामबाबू पुत्र नत्थू ने भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
महिला समेत तीन लोगों ने खाया जहर