फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैपुराखुर्द में मामूली बात को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर गृहस्वामी समेत पूरे परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में दबंग ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करते हुए लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है और घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रैपुराखुर्द निवासी बुधइया अहिरवार गुरुवार की देर शाम परिवार सहित घर पर था। तभी गांव के ही आधा दर्जन लोग एक दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शोर-शराबा सुनकर बचाने दौड़ी पत्नी व पुत्रों को भी दबंगों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शिवपूजन, फूलसिंह, धर्मसिंह, राहुल आदि के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी छोटेलाल पुत्र मूलचंद्र की मां श्यामबाई घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी नारायण यादव कुल्हाड़ी लेकर आ गया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर हमला बोल दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी नारायण के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें