फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजी की घटना के खुलासे को एसपी से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के नवीन गल्ला मंडी में आढ़त से 2.90 लाख की नगदी से भरा बैग टप्पेबाजों द्वारा उड़ाने की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। रविवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर घटना के खुलासे की मांग की। एसपी ने चार दिन के अंदर खुलासा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के मोहल्ला जारीगंज निवासी उमाशंकर शिवहरे चरखारी बाईपास मार्ग स्थित नवीन गल्लामंडी में आढ़त की दुकान किए हैं। 11 अप्रैल को जब वह एक किसान की चने की फसल खरीद रहे थे तभी किसान बनकर आए एक युवक ने आढ़त में रखा 2.90 लाख रुपये की नगदी से भरा बैग पार कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसे पुलिस सार्वजनिक करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है। रविवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सेवक नंदवानी के नेतृत्व में रामजी गुप्ता, अरुण गुप्ता, भूपेंद्र साहू, राकेश गुप्ता, रामबाबू आदि ने पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ से मुलाकात घटना का शीघ्र पर्दाफाश कराए जाने की मांग की। एसपी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तीन से चार दिन के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कराकर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें