फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली क्षेत्र के बरवां चमैनिया गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई इस मामले को प्रेम प्रपंच से जोड़कर देख रहा है तो कोई रकम के लेने देने में विवाद बता रहा है।  पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। 
विज्ञापन

रविवार को बरवां चमैनिया गांव में 55 वर्षीय जंगबहादुर राय की हत्या कर दी गई । शव गांव के एक व्यक्ति के घर पर पाया गया। गांव के लोगों के मुताबिक जंगबहादुरगांव के एक व्यक्ति के घर पर रविवार रात करीब 8:30 बजे गए थे। थोड़ी ही देर में वहां हो-हल्ला होने लगा। रात करीब 9 बजे गांव में शोर मच गया की जंगबहादुर की हत्या कर दी गई है। उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। थानेदार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।  एक महिला और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें