फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। बजरंग दल के वार्ड संयोजक का संदिग्ध हालत में पहाड़ में शव मिलने की घटना के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की रात करीब 11 बजे अस्पताल के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मुकदमा दर्ज न होने तक जाम लगाए रखने की बात कहते रहे। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। तब रात करीब एक बजे जाम खुल सका। इस बीच पुलिस से भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में देर रात तक दबिश दी और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
शहर के एसपी आवास के पीछे स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी राहुल (18) पुत्र राजाराम बजरंग दल का वार्ड संयोजक था। कुछ दिन पूर्व राहुल का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। जिस पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। मंगलवार की रात राहुल का शव कालोनी के समीप पहाड़ी पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं के हंगामे के चलते जिला अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गए। रात करीब 11 बजे तक मुकदमा दर्ज न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया। कार्यकर्ता साथी की जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते रहे। सीओ सदर जितेंद दुबे ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने, जिससे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब एक बजे मृतक के भाई भज्जू अहिरवार की तहरीर पर जावेद, छिद्दू, शब्बीर, छिद्दन व जावेद के भाई के खिलाफ धारा 302, 201 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर की कापी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
- बजरंग दल के वार्ड संयोजक की संदिग्ध मौत का मामला
- देर रात तक अस्पताल के बाहर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें