फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग से नगदी व जेवरात समेत लाखों का माल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना महोबा। विकासखंड कबरई के ग्राम पंचायत बरभौली प्रधान के मकान में गुरुवार की रात लगी आग से 2.20 लाख की नगदी, जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना में सबकुछ जलकर राख हो जाने से पीड़ित परिवार परेशान है। सूचना पर राजस्व लेखपाल ने अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

ग्राम बरभौली निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा ग्राम प्रधान है। गुरुवार की रात ग्राम प्रधान परिवार सहित मकान की छत पर सो रहा था। रात करीब एक बजे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटे और धुएं का गुबार निकलने पर परिजन जाग गए और शोर मचाया। तब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी तरह ग्राम प्रधान और उनके परिजनों ने घर से बाहर निकल जान बचाई। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर दो दमकल गाड़िया मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया।
पीड़ित ग्राम प्रधान ने बताया कि आग की घटना में 2.20 लाख की नगदी, इतनी ही कीमत के सोने चांदी के आभूषण, खाद्यान्न, गृहस्थी समेत पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना पर लेखपाल और कानूनगों ने गांव पहुंच घटना में हुई क्षति का आंकलन किया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष खन्ना ज्ञानेंद्र कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में लगे रहे। आग कैसे लगी इसके कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में लगी आग से नगदी व जेवरात समेत लाखों का माल राख
- बरभौली ग्राम प्रधान के मकान में अचानक लगी आग
- दो दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें