पनवाड़ी महोबा(ब्यूरो)। बटाई में जमीन देने से मना करने पर दबंग ने किसान को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना पनवाड़ी के ग्राम किल्हौवा निवासी मोहनलाल की जमीन गांव का ही करन पुत्र पूरन यादव बटाई पर मांग रहा था। मोहनलाल ने जमीन देने से इंकार कर दिया। जिस पर पूरन ने मोहनलाल की मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
विवाद में किसान को पीटकर किया घायल