महोबा(ब्यूरो)। अलग अलग स्थानाें पर एक महिला समेत तीन लोगों ने जहर खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ग्राम मझलवारा निवासी रामकुमारी 35 पत्नी रामस्वरूप ने किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला शुक्लानापुरा निवासी दीपक 18 पुत्र मुकेश व कुलपहाड़ निवासी जागेश्वर 32 पुत्र जुरावर ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।
युवती समेत तीन ने खाया जहर