फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेशर संचालकों समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेशर संचालकों समेत 10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन


महोबा/कबरई। पुलिस और खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने क्रेशर संचालकों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम में शामिल खान लिपिक रामनरेश कुशवाहा, थानाध्यक्ष कबरई विपिन कुमार त्रिवेदी ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार की रात अभियान चलाकर अवैध रूप से बिना रायल्टी निकल रहे ट्रकों को रोककर जांच की। पुलिस ने ओवरलोडिंग करते हुए चार ट्रकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ट्रकों का संचालन उनके मालिकों व बिना रायल्टी लिए क्रेशर संचालकों की सहमति से होता पाया गया। जिस पर पुलिस ने फालगुनगिरी ग्रेनाइट पहरा के मालिक नाम पता अज्ञात, मुकाम्बिका ग्रेनाइट पहरा के मालिक, महरवा क्रेशर ग्रेनाइट पहरा के मालिक समेत 10 लोगों के खिलाफ षणयंत्र के तहत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक प्रेमचंद्र निवासी फतेहपुर, महेश यादव निवासी गिरवा बांदा, हरीराम प्रजापति निवासी बांदा व शारदा प्रसाद निवासी गिरवा बांदा को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम की इस बड़ी कार्रवाई से पत्थर मंडी में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें