फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते पिता-पुत्र को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते पिता-पुत्र को किया अधमरा
विज्ञापन

-चुनाव के बाद से दोनों पक्षों में चली आ रही रंजिश
अमर उजाला ब्यूरो
कनकुआ महोबा। थाना क्षेत्र के ग्राम रजौनी में प्रधानी चुनावी की रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बाप बेटे पर लाठी डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घटना की तहरीर पीड़ित राम सिंह ने थाना महोबकंठ में दे दी है। घालयों को सीएचसी पनवाड़ी में भेज दिया गया है।
ग्राम पंचायत रजौनी में ढाई साल पहले हुए ग्राम प्रधान के चुनाव में राम पाल की पत्नी और राम सिंह की पत्नी के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें राम पाल की पत्नी चुनाव जीत गई। तभी से रामपाल और रामसिंह एक दूसरे से चुनावा के बाद रंजिश मानने लगे। मंगलवार को राम सिंह का बेटा भरत सिंह खेतों से ट्रैक्टर लेकर गांव आ रहा था। उसी समय रास्ते में राम पाल की मोटरसाइकिल खड़ी थी। भरत सिंह ने मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहा। जिससे दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर रामपाल का बेटा शिवनारायण, भाई अवध और भतीजा जयपाल लाठी डंडें लेकर आ गए और भरत सिंह पर प्रहार कर दिया। बेटे को पिटता देख राम सिंह भी पहुंच गया। दबंगों ने राम सिंह पर भी लाठी डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया। दोनों घालयों को उपचार के सीएससी पनवाड़ी भेजा दिया। पीड़ित राम सिंह ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें