महोबा। उच्चाधिकारियों के आदेश पर विद्युत विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को चेकिंग के दौरान तीन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता करन सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के मोहल्ला बड़ीहाट व भीतरकोट में उपभोक्ताओं के विद्युत बिल व मीटर चेक किए गए। चेकिंग के दौरान हरीकिशन निवासी बड़ीहाट व उत्तम , खालिक निवासीगण भीतरकोट बिजली चोरी करते पकड़े गए। तीनों के खिलाफ कोतवाली में अवर अभियंता की तहरीर पर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज