फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की जेब से 6500 रुपये लेकर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खन्ना महोबा। कस्बा खन्ना में किराना की दुकान में सामान खरीद रहे एक ग्रामीण की जेब से 6500 रुपये निकालकर तीन बाइक सवार भाग खड़े हुए। ग्रामीण के चीखने चिल्लाने के बाद भी किसी ने बाइक सवारों का पीछा नहीं किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में दी है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना खन्ना के ग्राम खम्हरिया निवासी मदन मोहन खन्ना में थाने से 50 मीटर दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान में किराने का सामान खरीदने आया था। सामान खरीदने के बाद दुकानदार को उसने पैसे दिए। तभी पास में खड़े दो बदमाशों ने झप्पटा मारकर उसकी जेब में पड़े 6500 रुपये निकाल लिए और दुकान के बाहर बाइक लिए खड़े अपने साथी के साथ भाग गए। पीड़ित ग्रामीण ने घटना की तहरीर थाना खन्ना में दे दी है।
विज्ञापन

6500 रुपये लेकर भागे बाइक सवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें