फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम टोलापांतर में बदमाशों ने चार घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कनकुआं (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम टोलापांतर में बदमाशों ने एक के बाद चार घरों को निशाना बनाया। घरों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे गृहस्वामी ने अंदर जाकर देखा तो सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान गायब मिले। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दी है।
विज्ञापन

ग्राम टोलापांतर निवासी मानसिंह पुत्र प्यारेलाल रिश्तेदारी में परिवार सहित शादी में गए थे। बदमाशों ने गुरुवार की रात को ताला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद बदमाश घर में रखे बिछुवा, चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने की झुमकी और तीन हजार रुपये नगद ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर गृहस्वामी ने घर पर देखा तो सारा सामान गायब था। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह के घर को निशाना बनाया। जहां से 7000 रुपये की नगदी पार कर दी।
गांव के ही चंद्रशेखर पुत्र संतराम कुशवाहा के घर में बदमाशों ने पीछे की दीवार से प्रवेश किया और आंगन में जाने के बाद कमरे का ताला तोड़कर सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की चूड़ी और 500 ग्राम चांदी पार कर दी। गृहस्वामी दूसरे कमरे में ही सोते रहे गए। इसके बाद बदमाशों ने मूलचंद्र पुत्र छिदामी के घर का ताला तोड़ा। तभी परिजनों के जाग जाने पर बदमाश बिना चोरी किए हुए भाग खड़े हुए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें