फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे में डांस को लेकर बारातियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम जरौली में रविवार रात द्वारचार रस्म के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन बरातियों को हिरासत में ले लिया है। तब कहीं 10 घंटे बाद विवाह की रस्म हो पाई।
विज्ञापन

थाना खरेला के ग्राम जरौली निवासी चंद्रभान पाल के दरवाजे पर दो पुत्रियों की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। चंद्रभान की बड़ी पुत्री आरती की बरात ग्राम ददरी खरका जिला जालौन से आई और छोटी पुत्री प्रीति की ग्राम बगरौन से आई। दोनों बराती पक्ष डांस कर रहे थे। जालौन के ददरी खरका की बारात का डीजे रास्ते में था। तभी बगरौन के बरातियों ने डीजे हटाने का कहा तो दोनों बराती पक्ष भिड़ गए। आधा घंटे चली मारपीट के बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के 12 बरातियों को थाने ले आई। मारपीट में बगरौन निवासी देव सिंह, दूल्हे का बड़ा भाई कोमल व रामपाल घायल हो गए, जबकि मुन्ना समेत दो बराती ददरी खरका के भी घायल हो गए। पुलिस को देख बराती इधर-उधर भाग गए। लड़ाई-झगड़े के चलते रात में शादी नहीं हो पाई। सोमवार सुबह 11 बजे वधुओं के विवाह की रस्म हो पाई। शाम को विदा हुई। थानाध्यक्ष खरेला विजय सिंह ने बताया कि शादी के आवश्यक लोगों को छोड़ दिया है, छह लोग अभी हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें