फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने पिता-पुत्री समेत तीन लोगों को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी में बच्चों के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। नाराज दबंग ने पिता-पुत्री समेत तीन लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कालीपहाड़ी निवासी रामअवतार की बड़ी पुत्री विनीता की शादी हो गई है। वह होली पर्व पर अपने मायके गई थी। शनिवार की शाम रामअवतार का छोटा पुत्र नीरज (14) घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी परमेश्वरी दयाल से विवाद हो गया। जिस पर उसने नीरज की मारपीट कर दी। शोर शराबा सुनकर बहन विनीता व पिता घर से बाहर निकल आए और बीच बचाव करने लगे। दबंग ने पिता-पुत्री को भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान विनीता की नाक की नथनी गिर गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में घायल पिता-पुत्री व बेटे ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौपी और पूरा मामला बताया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परमेश्वरीदयाल के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दबंग ने पिता-पुत्री समेत तीन लोगों को पीटकर किया लहूलुहान
- पुत्री की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- पुलिस ने सभी घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें