फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर पर हुए हमले के विरोध में शिक्षक संघ कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर पर हुए हमले के विरोध में शिक्षक संघ कूदा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेेश संयोजक पर मंगलवार की रात हुए जानलेवा हमले के बाद गुरुवार को टीचरों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी टीचर पर हुए हमले की निंदा करते हुए टीचर की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में यूटा के प्रदेश संयोजक के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
यूटा के प्रदेश संयोजक विक्रांत पटैरिया विकास खंड जैतपुर के प्राथमिक विद्यालय भदरवारा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। मंगलवार की रात को साढ़े दस बजे अपने मित्र अखिलेश उपाध्याय के घर से लौट रहा था। तभी मंडी समिति के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और हॉकी से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेशचंद्र वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश पटैरिया सहित तमाम शिक्षकों ने टीचर पर हुए हमले का विरोध जताते हुए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आवाहन किया। ज्ञापन में हमलावरों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक ने भी घटना की निंदा की है। ज्ञापन में टीचर को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की गई। इस मौके पर कृष्णकांत तिवारी, रामकिशोर चतुर्वेदी, गीता पटैरिया, राजकुमारी दीक्षित, गीता द्विवेदी, अराधना द्विवेदी, रीता साहू, रामबिहारी गुप्ता, अखिलेश रिछारिया, देवेश कुमार सहित तमाम टीचर मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें