फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाड़ी महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में छतेसर नर्सरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक व वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के ग्राम महुआ निवासी मानसिंह (30) पुत्र कामता प्रसाद सोमवार को किसी कार्य से पनवाड़ी आया था। रात करीब 10 बजे मानसिंह अपने गांव वापस लौट रहा था तभी हाईवे में ग्राम छतेसर में वन विभाग की नर्सरी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन और चालक मौके से खिसक गए। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देखकर राहगीरों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाती इससे पहले उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे सिर में गंभीर चोट आने पर उसकी जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
एक अन्य घटना में कस्बा पनवाड़ी निवासी मुन्नालाल सोमवार को बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। तभी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। गंभीर हालत में मुन्नलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- एक अन्य दुर्घटना में विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें