फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 पेटी एमपी की शराब बरामद

Sat, 08 Apr 2017 11:19 PM IST
महोबा
विज्ञापन
एमपी की शराब के साथ युवक गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजनर ।
विज्ञापन

 थाना अजनर के गांव बुधवारा में पुलिस ने छापा मारकर खेत में बने पशुबाड़े से 175 पेटी मध्यप्रदेश की शराब बरामद की है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के निर्देश पर शराब माफियाआें के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को थाना अजनर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव बुधवारा में एक खेत में बने पशुबाड़े में भारी मात्रा में एमपी की शराब एकत्र कर बिक्री की जा रही है। इस पर थानाध्यक्ष अजनर उमापति मिश्रा, एसआई रमाकांत शुक्ला, हरिश्चंद्र पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पशुबाड़े से 175 पेटी एमपी की शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस कारोबार में लिप्त जयहिंद पुत्र रामसिंह निवासी बुधवारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अवैध तरीके से शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें