फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने पुलिसकर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। बहन को छोड़कर स्कूल से वापस आ रहे छात्र ने कुलपहाड़ कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री, डीआईजी बांदा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ निवासी सौरभ सक्सेना पुत्र राजेश कुमार ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बहन को स्टेशन रोड स्थित विद्यालय में छोड़कर वापस बाइक से घर आ रहा था। तभी रास्ते में कुलपहाड़ थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसकी बाइक रोकी और कहा की बहुत बाइक चलाते हो। जब उसने इस बात का विरोध किया तो सिपाही ने लात घूंसे से पिटाई कर दी और फर्जी मुकदमे में फंसाकर गाड़ी सीज करने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना परिजनों को बताई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। उधर कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ बृजेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। फिर भी जांच कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें