महोबा। दो दिन पूर्व रोडवेज कर्मी की हुई मौत के मामले में परिजनों ने जिला अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
रोडवेज महोबा डिपो में सुनीत द्विवेदी वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। गुरुवार की रात आठ बजे ड्यूटी करने के बाद वह हमीरपुर चुंगी स्थित अपने आवास पहुंचे। देर रात ठंड के चलते उनके पेट में तेज दर्द हुआ। पुत्र अभिषेक द्विवेदी उन्हें लेकर जिला अस्पताल लाया। यहां ड्यूटी में तैनात फॉर्मासिस्ट ने सामान्य पेट दर्द का इलाज करते हुए इंजेक्शन लगाकर उनकी छुट्टी कर दी। दो घंटे बाद फिर हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज कर्मी की मौत पर लापरवाही का आरोप