महोबा। शहर के एक मोहल्ले से कोचिंग जा रहीं दो सगी बहनों से युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं बाद में युवकों ने पीछे से बाइक की टक्कर मार दी, जिससे दोनों बहनें घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी हाईस्कूल की छात्रा (16) अपनी छोटी बहन के साथ शनिवार को कोचिंग जा रही थी। तभी एसपी आवास केे समीप स्थित कांशीराम कॉलोनी के समीप बाइक सवार तीन युवक स्टंट दिखाते हुए अश्लील हरकतें करते करने लगे। बाद में दोनों सगी बहनों को रोककर छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल, दीपेंद्र व अंकित के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, लापरवाही से टक्कर मार देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सरेआम छेड़छाड़ व मारपीट की घटना से अन्य छात्राओं में भय व दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले की विवेचना एसआई हरीराम सिंह को सौंपी गई है।
सगी बहनों से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
- घटना के बाद बाइक से मारी टक्कर
- तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज