पनवाड़ी (महोबा)। ससुराल में पत्नी को लेने आए युवक की पत्नी और साले ने उसकी जमकर पिटाई की। युवक ने अपनी पत्नी और साले के खिलाफ थाना पनवाड़ी में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जनपद हमीरपुर के थाना मझगवां के ग्राम नहदौरा के फूलचंद्र पुत्र पुन्ना कोरी दो दिन पहले अपनी ससुराल कस्बा पनवाड़ी में आया था। सोमवार को उसने अपनी पत्नी से साथ चलने को कहा। जिससे पत्नी ने इंकार कर दिया। पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी बीच फूलचंद्र का साला हरीराम आ गया। उसने अपनी बहन आशा के साथ मिलकर बहनोई फूलचंद्र की जमकर पिटाई कर दी। फूलचंद्र ने अपनी पत्नी आशा और साले हरीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।