फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लखना में बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने रविवार देर रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी की सूचना पर सुबह पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


लखना के काछियान मोहाल निवासी पंची लाल कुशवाहा (48) पुत्र धनीराम पेट की बीमारी से परेशान था। पत्नी ने बताया कि उनके लीवर में भी दिक्कत थी। इलाज के बावजूद उसे आराम नहीं मिल रहा था। इलाज में काफी पैसा लग गया था। इससे परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था। पैसों के अभाव में इलाज भी बंद करा दिया था। इसके चलते रविवार रात घर की छत में लगे कुंडे से अंगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा दी। रात करीब 3:30 बजे पानी पीने उठी पत्नी ने पति का शव लटकता देख शोर मचाया। इसके बाद परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना चौकी इंचार्ज लखना ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें